शिमला| हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज मंगलवार को दूसरी बार जिला कांगड़ा के दौरे पर होंगे। एक दिवसीय दौरे में वह प्रदेश के विभिन्न विकास प्रोजेक्टों के अलावा हार के कारणों पर भी मंथन करेंगे। करीब साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हेलीकाप्टर से पुलिस ग्राउंड धर्मशाला पहुंचेंगे। यहां पहुंचकर वह सीधे उपायुक्त कार्यालय परिसर में जाएंगे।यहां वह उतराखंड के मुख्यमंत्री और हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। इस दौरान सीएम जल शक्ति विभाग और किसानों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा करेंगे और उतराखंड सरकार से इसको लेकर सुझाव लेंगे, क्योंकि उतराखंड में ऐसी बहुत से योजनाओं पर अच्छे से काम हुए हैं।

इसके बाद में शिला स्थित एक निजी होटल में जायका की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां वह 1010 करोड़ रुपये की लागत से हिमाचल में लाए गए प्रोजेक्ट क्राप डाइवरसिफेकेशन प्रमोशनल प्रोजेक्ट फेज-2 को लांच करेंगे। लंच में बाद सीएम जयराम ठाकुर अपने मंत्रियों व विधायकों के साथ चर्चा करेंगे। हालांकि इस चर्चा को संगठन मजबूती के प्रक्रिया का नाम दिया जा रहा है, लेकिन असल कुछ ओर है। मुख्यमंत्री फतेहपुर उप-चुनाव में मिली हार को लेकर फीडबैक लेंगे, क्योंकि भाजपा उप-चुनाव के सभी प्रभारियों से हार के कारणों की रिपोर्ट तलब की है।रिपोर्ट कार्ड को लेकर ही सोमवार को फतेहपुर चुनाव प्रभारी बिक्रम ठाकुर व समन्वयक सतपाल सत्ती ने धर्मशाला में समीक्षा बैठक की है।

जिसमें सीधे तौर पर मंथन किया गया कि उप-चुनाव के दौरान किसका साथ रहा और कौन पार्टी से बाहर रहा। इस बैठक में फतेहपुर के विभिन्न क्षेत्रों के चुनाव प्रभारियों सहित मंडल अध्यक्ष व अन्य नेता भी मौजूद थे। बैठक में स्थानीय स्तर पर नेताओं से हार के कारण भी पूछे गए। आपसी बातचीत में बड़ा कारण हार टिकट आवंटन भी रहा है। जिसमें बलदेव ठाकुर को टिकट मिला ताे कृपाल परमार ने इस उचचुनाव से अपनी दूरी बनाए रखी। कहीं न कहीं भाजपा से और भी नेता उपचुनाव में टिकट के लिए आगे थे पर उन्हें टिकट न मिलने के कारण वह चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के साथ तो रहे पर ठीक ढंग से कहीं पर भी काम नहीं हुआ।

You missed