• मणिकर्ण गोलीकांड में सात लोग गिरफ्तार, युवक की मौत से पहले का था आपस मे झगड़ा
  • मणिकर्ण के बरशैणी में गोली लगने से युवक की मौत मामले में पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी योगेश के ही साथी हैं। इनकी पहचान सुरेंद्र, महेश्वर सिंह, ठाकुर चंद, ऋषि ठाकुर, विनोद कुमार, जितेंद्र व अनिकेत निवासी बरशैणी के रूप में हुई है।
  • बताया जा रहा है कि इनका आपस में झगड़ा हुआ था। सातों लड़के 27 अप्रैल की शाम को रात तक योगेश की गाड़ी में अलग-अलग समय पर उसके साथ थे। 27 अप्रैल को योगेश अपनी सेंट्रो कार में भुंतर गया था। यह सभी सात युवक भी भुंतर आए थे। दो लड़के भुंतर से ही योगेश की कार में बैठ गए थे। ये सभी जरी में फिर एकत्र हुए। शराब पीकर जरी के मेले में डांस किया, फिर जितेंद्र, सुरेंद्र, महेश्वर, अनिकेत व ठाकुर चंद उसकी गाड़ी में जरी से बरशैणी को आए। रास्ते में उचधार में इन्होंने फिर शराब पी।
  • बताया जा रहा है कि घटना से पहले युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। अब पुलिस इनसे रिमांड में यह पूछताछ करेगी कि झगड़ा किसके साथ हुआ और किस बात को लेकर हुआ। वहीं पुलिस इस मामले में प्रयोग किए गए हथियार को भी बरामद करेगी।

You missed