शिमला| सूबे में सरकारी स्कूलों में सेवारत्त SMC शिक्षकों को सरकार ने मेडिकल और कैजुअल लीव का तोहफा दे दिया है। राज्य मंत्रिमंडल की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में चल रही बैठक में इसे मंजूरी मिल गई है।इससे राज्य के 2500 से ज्यादा शिक्षक लाभान्वित होंगे। कैबिनेट ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग निगम के करीब 1300 कर्मचारियों भी नए वेतनमान के लाभ देने को मंजूरी दे दी है। इससे कर्मचारियों को सालाना 12.40 करोड़ रुपए के वित्तीय लाभ मिलेगे।
कैबिनेट में मुख्यमंत्री के गृह चुनाव क्षेत्र के जंजैहली में फोरेस्ट डिवीजन खोलने को भी मंजूरी मिल गई है। मंत्रिमंडल की बैठक अभी जारी है। इसमें कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा जारी है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में आउटसोर्स कर्मचारियों को लेकर भी अनौपचारिक चर्चा हुई है लेकिन पॉलिसी के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर भी चर्चा हो रही है, लेकिन राज्य सरकार इसे अपने स्तर पर लागू नहीं कर पाएगी। इसके लिए केंद्र की अनुमति अनिवार्य है। खासकर जब कांग्रेस राजस्थान और छत्तीसगढ़ में ओपीएस को बहाल करने का ऐलान कर चुकी है।
ऐसे में राज्य की सत्तारूढ़ भाजपा पर भी OPS की बहाली को लेकर दबाव बढ़ता जा रहा है। कैबिनेट में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर भी चर्चा हो रही है।
