सोलन : हिमाचल में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 लागू करने को लेकर सोमवार को सोलन शहर के माल रोड पर परवाणू सोलन शिमला फोरलेन संघर्ष समिति के लोगों ने रैली निकालकर अपना रोष सरकार के प्रति व्यक्त किया. फोरलेन प्रभावित संघर्ष समिति द्वारा यह रैली सोलन के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से ओल्ड डीसी ऑफिस तक निकाली गई। व नारों के माध्यम से समिति के सदस्यों ने माल रोड पर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखने का प्रयास किया उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव घोषणापत्र में वादा किया था कि अगर सरकार सत्ता में आती है तो फोरलेन प्रभावित परिवारों को चार गुना मुआवजा दिया जाएगा लेकिन सरकार को सत्ता में आए साढ़े चार साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक सरकार द्वारा इस विषय पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा की फोरलेन प्रभावित परिवारों से जो वादा किया गया था उस वादे को पूरा करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा की जो भी प्रावधान 2013 में कृषि कार्यकारिणी में रखे गए हैं वह प्रभावित परिवारों को दिए जाए।
उन्होंने कहा कि कुल्लू, मंडी और अन्य जिलों में भी फोरलेन प्रभावित परिवार के लोग सीएम जयराम ठाकुर से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक इस बारे में बात नहीं की गई है. फोरलेन प्रभावित परिवार मंच की ओर से उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द प्रभावित परिवार मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक बुलाकर सभी बातों पर चर्चा करे. अगर ऐसा नही होता है इसका खामियाजा सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा.
