सोलन।भारत विकास परिषद् सोलन की सामान्य सभा की बैठक सोलन में संम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2022-23 के लिए नई कार्यकारिणी के चुनाव सर्व सहमती से संम्पन्न हुए। चुनाव प्रभारी डॉ.राम गोपाल शर्मा तथा पर्यवेक्षक डॉ.सत्यव्रत भारद्वाज एवं डॉ.एम.पी.सिंगला के देख रेख में चुनाव सम्पन्न हुए.

भारत विकास परिषद् की सामान्य बैठक द्वारा सर्व सहमती से (रि.) कर्नल अरुण कुमार कैंथला को प्रधान , अशोक टंडन को सचिव और दीपांजली शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया । बैठक में वर्ष भर की गतिविधियों तथा आय-व्यय का ब्योरा भी दिया गया. बैठक में नयी कार्यकारिणी के विस्तार के लिए नए दायित्वधारिओं को अधिकृत किया गया है.

भारत विकास परिषद् सोलन में शामिल होने वाले सदस्यों को बेज लगा कर सदस्यता प्रदान की गई . नए सदस्यों में कमल किशोर शर्मा तथा सावित्री शर्मा,राकेश गुप्ता तथा रमा गुप्ता और अमर सिंह बोहरा संस्था में शामिल हुए।

डॉ.सत्यव्रत भारद्वाज तथा डॉ. एम.पी.सिंगला ने भारत विकास परिषद् के बारे में विस्तार से दी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोलन शाखा हिमाचल प्रदेश की पहली और सबसे पूरानी शाखा है जिसने हिमाचल प्रान्त को पहला प्रांत प्रधान भी दिया है।

You missed