शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह देश में साम्प्रदायिक सौहार्द को विगाड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का कांग्रेस को महिला विरोधी कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा महिला हितेषी होने का ढोंग न रचें। उन्होंने कहा की लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को कांग्रेस ने ही सुनिश्चित किया था।राठौर ने आज यहां एक बयान में कहा कि भाजपा देश मे बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाने के लिये ऊलजलूल बाते करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भाजपा जिस प्रकार प्रताड़ित कर रही है,उसे सारा देश देख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही धुव्रीकरण की राजनीति की है। आज देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ता जा रहा है,जहां देश में सरकार के खिलाफ किसी को भी बोलने का कोई अधिकार नही है।राठौर ने कहा कि भाजपा आज देश मे हर घर मे तिरंगा फहराने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के तिरंगे का भी राजनीतिकरण कर रही है,जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश का तिरंगा झंडा देश का गौरव है और इसका किसी भी तरह से राजनीतिकरण नही किया जाना चाहिए।

उधर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने सरकार से प्रदेश में हो रही भारी बारिश से किसानों व बागवानों की फसलों के नुकसान का आंकलन करने को कहा है। उन्होंने प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने का सरकार से आग्रह किया है।प्रतिभा सिंह ने आज यहां एक बयान में भाजपा प्रवक्ता के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कांग्रेस को महिला विरोधी बताया है पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस को इसके लिए भाजपा के किसी भी सर्टिफिकेट की जरूरत नही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने पहली प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के रूप में,पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के रूप में व पहली लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार के रूप में देश को दी है। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में कांग्रेस ने ही प्रथम महिला मुख्यमंत्री से लेकर राज्यपाल तक दिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है।प्रतिभा सिंह ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा है कि वह देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इससे अब कोई लाभ होने वाला नही। देश भाजपा का असली चेहरा देख चूका है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि आज लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।केंद्रीय जांच एजेंसियों का खुल कर दुरपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के किसी भी दवाब से डरने वाली नही।

You missed