आम आदमी पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय नेता संबित पात्रा के हिमाचल दौरे पर कहा की भाजपा के नेता हिमाचल में केवल घूमने फिरने आते है और आर्थिक बोझ प्रदेश के लोगों पर डाल कर और मौज मस्ती करके लौट जाते है। भाजपा केवल धर्म, जाती, समुदाय और क्षेत्र में बंटवारा करने की राजनीती करती है ताकि देश की जनता इसी में उलझी रहे और वे लोग सता का सुख भोगते रहे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि अच्छा होता अगर संबित पात्रा मंहगाई पर बात करते, वो मूलभूत खाद्य वस्तुओं पर लगाए गए जीएसटी पर बात करते, बेरोजगारी पर बात करते पर नहीं क्योंकि भाजपा का सिर्फ और सिर्फ एक लक्ष्य है वो है येन केन परकारेन सता को पाना चाहे फिर देश की व्यवस्था चरमरा जाए पर भाजपा को सिर्फ सता चाहिए। उन्होने कहा की जिस प्रकार से भाजपा आम आदमी पार्टी के नेताओं पर झूठे आरोप लगा रही है जिस प्रकार उन्हे तंग कर रही है उससे ये साबित होता है की भाजपा आम आदमी पार्टी के डर गई है और उन्हें अब ये चिंता सताने लगी है की उनके झूठ का अब अंत निश्चित है और सता सुख ज्यादा नहीं बचा है। पात्रा बागवानों के हित की बात करते, किसानों के हित की बात करते, गरीबों के हित की बात करते तो समझ आता की केंद्रीय नेता कितने गंभीर है प्रदेश की जनता के प्रती पर ये व्यक्तिगत आरोप और देश को बांटने की राजनीती करने के लिऐ शिमला घूमने आना और यहां सरकार के दम पर मौज मस्ती करना कहा तक उचित है । क्यों प्रदेश पर आर्थिक भोज डाला जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि कब तक भाजपा धर्म के नाम पर, समुदाय विशेष के नाम पर राजीनिति करती रहेगी क्यों वो शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, बिजली, पानी, बेरोजगारी,, बागवान, किसानों पर बात नहीं करती क्यों वो इन चीजों पर चर्चा करने से डरती है।आम आदमी पार्टी केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग करती है की वे मूलभूत खाद्य वस्तुओं से जीएसटी हटाए और गरीब लोगों के साथ न्याय करे।

You missed