सोलन : सोलन में शुक्रवार को हुए भाजपा महिला मोर्चा के सम्मेलन के बाद दो नेता आपस में उलझ गए। दरअसल दोनों नेताओं के बीच केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के लंच में जाने को लेकर बहस हुई। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार महिला मोर्चा के कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी अपने निजी दौरे के तहत धारों की धार में एक रिसोर्ट में लंच करने के लिए निकली। उस दौरान मीनाक्षी लेखी के साथ जाने को लेकर भाजपा के नेताओं में बहस हो गई।
प्त्यक्षदर्शियों के अनुसार केंद्रीय मंत्री के जाने के बाद कुछ नेताओं ने उनके साथ जाने के लिए कहा। उसी वक्त भाजपा की एक वरिष्ठ नेत्री ने उन्हें वहां जाने से रोका और तर्क दिया कि वो उनका फेमिली प्रोग्राम है और वे न जाएं। इस पर भाजपा नेता ये कहने लगे कि वहां जाने के लिए कौन बोल रहा है,हम तो सिर्फ रेस्ट हाउस तक गाइड करने की बात कर रहे हैं। ,वहीं इस गहमागहमी को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगो ने वीडियो बना डाली।
