Spread the love

सोलन। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने के बाद पहली बार हिमाचल पहुंचे जेपी नड्डा का सोलन में भव्‍य स्‍वागत किया गया। नड्डा के अभिनंदन समारोह में भाजपा के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री शांता कुमार भी पहुंचे। जनसभा में शांता कुमार ने कहा यह भाजपा का स्वर्ण युग चल रहा है। उन्होंने कहा एक समय वह था जब मैं हिसार की जेल में बंद था और सोचता था कि कभी हमारी पार्टी की भी सरकार होगी। हमारी जमानत तक जब्त होती थी, लेकिन आज के स्वर्णिम युग को देखकर खुशी होती है। उस समय अगर लोगों ने चलना बंद कर दिया होता तो शायद आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी नहीं बनती। शांता कुमार ने जेपी नड्डा को बधाई दी व पार्टी को और आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

You missed