Spread the love

शिमला। कर्फ्यू के दौरान में ढील का समय एक घंटे बढ़ाया जाएगा। साथ ही अब लोग मॉर्निंग वॉक पर भी जा सकेंगे। केंद्र सरकार की ओर से सभी दुकानें खोलने की गाइडलाइन जारी होने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया है। हिमाचल में अब चार घंटे कर्फ्यू में ढील मिलेगी। पहले विभिन्न जिला में अलग अलग टाइम पर तीन घंटे तक की छूट थी। अब यह चार घंटे होगी।

सरकार ने लोगों को मॉर्निग वॉक करने के लिए भी डेढ़ घंटे जा समय दिया है। सुबह साढ़े पांच बजे से सात बजे तक लोग सुबह सैर कर सकेंगे। आपको बता दे कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी जिला के डीसी और एसपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। उक्त निर्णय भी बैठक में चर्चा के बाद लिया गया है। इस बाबत जल्द आदेश जारी हो जाएंगे।

You missed