Spread the love

रिकांगपिओ। किंन्नौर के स्यासो खड्ड के समीप वाहन सतलुज में गिरने से चालक की मौके पर मौत , जबकि वाहन में बैठी डॉक्टर गम्भीर घायल है।घायल को स्पिलो पीएचसी में लाया गया है। बताया जा रहा हैकि डॉ तेनजिंग अंगमो लाहुल स्पीति ज़िला के क़ाज़ा उपमंडल के हंसा में धर्मशाला से ज्वाइनिंग के लिए जा रहे थे। किन्नौर पुलिस के अनुसार टाटा स्पेसियो नम्बर एचपी 02 ए- 0687 जिसे शराब दोरजे पुत्र रिंग्जिन अंगरूप चला रहे थे, किन्नौर के श्यासो खड्ड के पास बीती साय अनियंत्रित हो कर सड़क से नीचे लुढ़क गई।

गाड़ी साथ बहती सतलुज नदी में जा गिरी। इस घटना में चालक की मौके पर ही मौत हुई जब कि वाहन में बैठी चिकित्सक युवती घायल हुईं है। चिकित्सक धर्मशाला से क़ाज़ा के हंसा टेक्सी में ज्वाइनिंग देने जा रही थी कि दुर्घटना का शिकार हुए। दुर्घटना के कारणों का पता नही चल पाया है।

You missed