शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार आज माननीयों यानी विधायकों और क्लास वन अधिकारियों के वेतन भत्तों में कटौती को लेकर आज कोई बड़ा फैसला आ सकता है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ऑनलाइन मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है जिसमे कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते है।
