मंडी| आज यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पड्डल मैदान में 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बिना मास्क लोगों को एंट्री नहीं मिलेगी। इसमें कोरोना प्रोटोकाल और सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के चार साल का जश्न 27 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे काला दिवस कहने वाली कांग्रेस जो करना चाहती है वह करे। कार्यक्रम में प्रदेश भर से करीब एक लाख लोग पीएम मोदी का संदेश सुनने आएंगे।सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में परिहास का विषय बनी हुई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर टिप्पणी की कि इन्हें यह पता नहीं है कि उन्हें हटाने के लिए 10 नेता दिल्ली में बैठे हैं।

उनकी पार्टी के अंदर ही किसी को बनाने और किसी को हटाने के लिए मुहिम चली हुई है। कोविड जैसे इतने गंभीर मामले को लेकर भी कांग्रेस नेताओं ने अपनी ही पार्टी को लूटने से नहीं छोड़ा। कहा कि यह आरोप हम नहीं लगा रहे है, यह आरोप उनकी ही पार्टी के लोगों ने वो चिट्ठियां निकाल कर लगाया है जो पार्टी हाईकमान को भेजी गई थीं कि हमने कोविड में इतना पैसा खर्च किया, इतना पैसा हमारे खाते में डाल दिया जाए। 

You missed