सोलन : हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बीजेपी के स्टार प्रचारक इन दिनों हिमाचल में अपनी चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं. इसी को लेकर आज भाजपा शिमला संसदीय क्षेत्र के चुनावी कार्यालय सोलन में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी शिमला संसदीय क्षेत्र पुरुषोत्तम गुलेरिया की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी 5 नवंबर 2022 को होने वाली विजय संकल्प रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई !!
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे इसी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर निगम सोलन के पार्षदों के साथ इस बैठक को आयोजित किया गया जिसमें शहर से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचाने पर योजना बनाई गई, इस दौरान बैठक में विनोद ठाकुर,कुलदीप कुमार,जोगिन्द्र धोलारिया,धर्मेन्द्र ठाकुर,मीरा आनंद वह अन्य समितियों के सदस्य भी मौजुद रहे।
