सोलन:हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बीजेपी के स्टार प्रचार इन दिनों हिमाचल में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं. इसी को लेकर आज सोलन कसौली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे जहां उन्होंने सोलन जिले के कसौली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल के पक्ष में प्रचार किया. सोलन के परवाणू में दशहरा ग्राउंड में भारी संख्या में लोग यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए पहुंचे. इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां भी गिनवाई, साथ ही कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला.

योगी आदित्यनाथ ने ये भी कहा कि, हिमाचल प्रदेश में भाजपा की लहर जारी है. यहां की जनता मिशन रिपीट के लिए तैयार है. योगी ने कहा कि, वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है. आज भारत वर्ल्ड लेवल पर प्रतिनिधित्व कर रहा है. उन्होंने कहा कि हिमाचल के हर कस्बे हर गांव में पीएम मोदी आए हैं, और वह हर बात को जानते हैं. आज नए भारत की तस्वीर आप सबके सामने है. देश की आजादी के 75 वर्षों के अवसर पर उत्सव के रूप में मना रहे है. आज अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बन रहा है. काशी में काशी विश्वनाथ संवर चुका है. केदारनाथ, महाकाल में भी विकास कार्य करवाया गया है. वहीं एक तरफ आस्था का सम्मान तो दूसरी तरफ आजादी के लिए मर मिटने वाले लोगों के लिए मोदी सरकार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि, भाषा, जात-पात को छोड़ कर आज हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है.

You missed