हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम बस किराया अब 5 रुपए होगा। शुक्रवार को इस संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि 27 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश सरकार ने न्यूनतम बस किराया 7 रूपए से 5 रुपए करने पर मुहर लगाई थी जिसकी अधिसूचना प्रदेश सरकार ने आज कर दी है। इससे पहले वर्ष 2020 में प्रदेश में मौजूदा सरकार ने बस का न्यूनतम किराया 7 रूपए किया था। जिसके बाद सरकार ने महिलाओं को बस किराया में 50 फीसदी छूट देने का फैसला लिया है ऐसे में अब सरकार ने न्यूनतम बस किराया 5 रूपए कर दिया है। जिससे एक बार फिर यात्रियों को 5 रूपए ही न्यूनतम किराया चुकाना होगा।
