शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी रैली के लिए मौसम ने फिर डरा दिया है। पांच अक्तूबर को फिर से बारिश होेने का पूर्वानुमान है। हिमाचल सरकार ने मौसम विज्ञान केंद्र से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। सरकार इस संबंध में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से भी संपर्क में है। पांच अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिलासपुर दौरा है। वहां वह एम्स का उद्घाटन करने जा रहे हैं। एम्स के उद्घाटन के बाद उनकी बिलासपुर के लुहणू मैदान में रैली होगी। इसके बाद उनका कुल्लू जाने का भी कार्यक्रम है। इसके साथ ही दशहरा उत्सव में भी शामिल होंगे।

मुख्य सचिव आरडी धीमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दौरे को लेकर पहले ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ले चुके हैं।  सूत्रों के अनुसार सरकार की सबसे बड़ी चिंता मौसम के बिगड़ने की है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान लगातार बदल रहा है। वीरवार को भी इंटरनेट पर 40 फीसदी बारिश होने का पूर्वानुमान दर्शाया जा रहा था। ऐसे में राज्य सरकार ने मौसम विभाग से इस बारे में विस्तृत  रिपोर्ट मांगी है।

You missed