धर्मशाला : धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की आउटफील्ड में अब इंग्लैंड की घास बिछेगी। इंग्लैंड से आने वाली यह घास सर्दियों के दिनों में कम तापमान में भी तेजी से बढ़ती है। लगातार बारिश के कारण बाधित हो रहे आउटफील्ड के काम को अब दिन-रात किया जाएगा। दिसंबर तक आउटफील्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एचपीसीए की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आउटफील्ड तैयार कर रही कंपनी को एचपीसीए की ओर हरी झंडी मिल गई है। बरसात से पहले मैदान की आउटफील्ड की पुरानी मिट्टी को निकाल लिया गया था अब केवल मैदान में पानी की ड्रेनेज के लिए हाई क्वालिटी का सब एयर सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लगने से बारिश के बाद मैदान की आउटफील्ड को मात्र 20 से 25 मिनट में फिर से मैच खेलने के लिए तैयार कर लिया जाएगा।

You missed