Spread the love

मंडी। जिला में छतरी के अंतर्गत बरयोगी के पास एक अनियंत्रित पिकअप सड़क से बाहर गिर गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह घटना कल मंगलवार शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है।

गाड़ी काकड़ा धार पंचायत की बताई जा रही है जो दूध की सप्लाई में लगी हुई थी ।गाड़ी पिकअप HP 62 2365 सड़क से बाहर निकल गई व दयार के पेड़ में फंसी है। पेड़ में फंसने के कारण जान और माल का ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। गाड़ी का चालक भोला दत्त व सहयोगी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

You missed