Spread the love

पांवटा साहिब। आज दोपहर कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें एक 20 वर्षीय का ताल्लुक वैली आयरन से है, जबकि दूसरे का ताल्लुक उस व्यक्ति की काॅन्टैक्ट हिस्ट्री से जुड़ा है, जो तिरुपति उद्योग में ज्वाइनिंग के सिलसिले में पहुंचा था। रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वैली आयरन का तीसरा शख्स संक्रमित पाया गया है। उद्योग में उत्तर प्रदेश की लेबर पहुंची थी।

वहीं, तिरुपति उद्योग में ज्वाइनिंग करने पहुंचे शख्स को एक होटल में क्वारंटाइन किया गया था। कस्बे में दो होटलों को भी सील किया गया है। अब तक सिरमौर में कोरोना संक्रमण के 29 मामले सामने आए हैं, इसमें से 7 माइग्रेट हुए हैं, जबकि 9 ठीक हुए हैं। इस समय 13 संक्रमित मामले हैं। उपायुक्त डाॅ. आरके परुथी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि संक्रमितों को शिफ्ट किया जा रहा है।

You missed