शिमला।सरकार की तरफ से 5 सितम्बर को फिर से मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर मोहर लगने की संभावना है। मंत्रिमंडल की तरफ से अब तक कर्मचारियों व पैंशनरों को संशोधित वेतनमान के एरियर की किस्त जारी करने पर मोहर नहीं लग पाई है। ऐसे में एरियर की किस्त कब से दी जानी है, इसको लेकर निर्णय लिया जा सकता है।
