शिमला। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ नई दिल्ली में पार्टी नेताओं की मैराथन बैठक हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ नई दिल्ली में पार्टी नेताओं की मैराथन बैठक हुई।
बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधानसभा चुनाव प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, विधायक डाॅ. राजीव बिंदल एवं प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल सहित अन्य नेताओं ने भाग लिया।
