शिमला। हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ ने प्रदेश के सभी निजी बस ऑपरेटर से अपील की है कि कोरोना वायरस के खौफ को देखते हुए अपनी बसों मे चालकों और परिचालकों को मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराएं। यहां पर जारी एक बयान में हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाराशर महासचिव और रमेश कमल ने कहा है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए निजी बस ऑपरेटरो का भी दायित्व बनता है कि करोना वायरस की रोकथाम के लिए अपना फर्ज निभाएं और लोगों को भी इस बारे में जागरूक करे।
उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस हिमाचल प्रदेश में महामारी घोषित कि गयी है इसी के मद्देनजर निजी बस ऑपरेटर को भी सरकार के इस आदेश का पालन करना चाहिए। गौरतलब है कि निजी बसों में नगदी से लेनदेन होता है और नोटों के जरिए भी कोरोना वायरस फैलने कि आशंका जताई जा रही है। नोटों की गिनती करने के लिए अक्सर हम थूक का इस्तेमाल करते हैं और इसी थूक के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की आशंका जताई जाती है इसलिए निजी बस ऑपरेटर को भी करोना वायरस की रोकथाम के लिए अपनी अपनी भागीदारी से भी सुनिश्चित करनी चाहिए।
उन्होंने सरकार से भी अपील की है कि जिस तरह से सरकार के आदेश के कारण स्कूल बंद हो गए हैं तो निजी बसों मे स्वरीओ कि उपलब्धता कम पाई जा रही है इसलिए जब तक स्कूल खोलने के लिए सरकार द्वारा अगली अधिकृत घोषणा नहीं की जाती है तब तक के लिए निजी बसों पर लगने वाली विशेष पथकर और टोकन टैक्स माफकिया जाए, आजकल कोरोनावायरस के खौफ से निजी बसों में सवारी बिल्कुल ही कम हो गई है जिस कारण निजी बस मालिकों को चालक परिचालक कि तनख्वाह और डीजल डालने के खर्चे भी निकालने मुश्किल हो रहे हैं इसलिए सरकार से आग्रह किया जाता है कि विशेष पथ कर और टोकन टैक्स माफ किया जाए
