ऊना। हरोली के तहत गांव बट्ट खुर्द में एक 4 वर्षीय बच्चे की पानी के टैंक (होदी ) में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान तरुण चौधरी पुत्र गुरबख्श निवासी बट्ट खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तरुण अपने भाई कर्णदीप के साथ खेतों के समीप खेल रहा था इसी दौरान खेतों की सिंचाईं के लिए बनाई गई होदी में गिर गया।

जिससे उसकी मौत हो गयी। जब तक परिजन पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उधर डीएसपी अनिल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे है।

You missed