Spread the love

नालागढ़। कोरोना पॉजीटिव के तीन मामले आने के बाद जमात के अन्य 43 लोगों को क्वारंटीन केंद्र लेबर हॉस्टल से नालागढ़ महाविद्यालय में अलग-अलग कमरों में शिफ्ट किया गया है। जमात में आए 46 लोगों में से तीन कोरोना पॉजीटिव हैं जिन्हें तुरंत ही रविवार तड़के 3:30 बजे शिमला भेज दिया गया।कोरोना पॉजीटिव मामले सामने आने के बाद संक्रमण से बचने की सूरत में प्रशासन ने यह कदम उठाया है।

प्रशासन का कहना है कि नालागढ़-रामशहर मार्ग पर बने क्वारंटीन केंद्र श्रमिक छात्रावास में 88 लोगों को रखा था। इनमें से 46 यहां से अलग कर दिए हैं। यहां शेष 42 लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। तहसीलदार नालागढ़ ऋषभ शर्मा ने कहा कि तीनों कोरोना पॉजीटिव लोगों को आईजीएमसी भेज दिया है जबकि अन्य 43 जमातियों को कॉलेज के क्वारंटीन केंद्र में अलग-अलग कमरों में रखा है। उन्होंने कहा कि क्वारंटीन केंद्र श्रमिक छात्रावास में शेष 43 लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे।

You missed