जिला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला के नालागढ़ उपमण्डल में कोविड-19 संक्रमित रोगियों की जानकारी मिलने के उपरान्त कुछ क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ की रिपोर्ट तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय के निर्देशों के अनुरूप जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार नालागढ़ उपमण्डल में एनआरआई चैक से अमरावती सोसायटी की सीमा तक हाउसिंग बोर्ड बद्दी के फेज-3 के समूचे क्षेत्र को कवर करते हुए कन्टेनमेंट जोन स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। क्षेत्र के पूर्ण यातायात को हनुमान चैक अथवा सिक्का होटल की ओर से भेजा जाएगा।
ला दण्डाधिकारी सोलन केसी चमन ने जिला के नालागढ़ उपमण्डल में कोविड-19 संक्रमित रोगियों की जानकारी मिलने के उपरान्त कुछ क्षेत्रों को कन्टेनमेंट जोन घोषित करने के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं। यह आदेश उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ की रिपोर्ट तथा केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्रालय के निर्देशों के अनुरूप जारी किए गए हैं। इन आदेशों के अनुसार नालागढ़ उपमण्डल में एनआरआई चैक से अमरावती सोसायटी की सीमा तक हाउसिंग बोर्ड बद्दी के फेज-3 के समूचे क्षेत्र को कवर करते हुए कन्टेनमेंट जोन स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। क्षेत्र के पूर्ण यातायात को हनुमान चैक अथवा सिक्का होटल की ओर से भेजा जाएगा।
जिला दण्डाधिकारी ने झाड़माजरी बद्दी स्थित समूची शिवालिक नगरी को भी कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कन्टेनमेंट जोन की सीमाओं को पूरी तरह सील किया जाएगा। जिला दण्डाधिकारी ने आपराधिक दण्ड संहिता की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त कन्टेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर लोगों तथा वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है।
उप मण्डलाधिकारी नालागढ़ यह सुनिश्चित बनाएंगे कि कन्टेनमेंट जोन में प्रवेश तथा निकासी के समय सभी वाहनों को अनिवार्य रूप से सेनिटाइज किया जाए। यह आदेश कन्टेनमेंट जोन में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया पूर्ण होने एवं सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आने तक लागू रहेंगे।
