नालागढ़| सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार न आमजन के हित में है न ट्रांसपोर्टरों के हित में। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पांच वर्ष के कार्यकाल में उद्योगपतियों के इशारे पर ट्रक यूनियन को कमजोर करने का ही कार्य किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही ट्रक यूनियन व ट्रांसपोर्टरों के हित की रक्षा के लिए नीति बनाई जाएगी। कांग्रेस प्रत्याशी बावा हरदीप ने यह शब्द गुरुवार को नालागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र के गांव नेरली, बालम, साई, गंभरपुल, बाल, बरोग, रेलाजाबलू, जलनी, रछौ पुल, मित्तियां, बैहली, जगर, डोरा में चुनाव प्रचार के दौरान कहे। हरदीप बावा ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार और नालागढ़ के भाजपा विधायक पर जमकर प्रहार किए और नालागढ़ के विकास में विधायक लखविंद्र राणा के योगदान को शून्य करार दिया। हरदीप बावा ने कहा कि नालागढ़ की जनता ने तय कर लिया है कि विकास के लिए सिर्फ कांग्रेस ही सही विकल्प है, इसलिए हर जगह कांग्रेस को भरपूर समर्थन मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा ने कहा कि लेबर बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए उन्होंने चार करोड़ 55 लाख की लागत से कुमारहट्टी-
मित्तियां-कवारनी रोड का इंप्रूवमेंट करवाया।

रामशहर-नेरली ब्रह्मणा सडक़ 11 करोड़ 41 लाख से अपग्रेड करवाया। मित्तियां और गोलजमाला के लिए एक करोड़ 22 लाख की लागत से पेयजल योजना स्वीकृत करवाई। क्षेत्र के विभिन्न गांवों लोगों की बिजली की समस्या को दूर करते हुए 104 बिजली के ट्रासंफार्मर स्थापित करवाएं। नालागढ़ और प्रदेश की जनता भाजपा की युवाओं, किसान, व्यापारी और ट्रांसपोर्ट विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के पक्ष में अपना मतदान करने का मन बना चुकी हैै। जनता प्रदेश के चार उपचुनावों में भाजपा का सूपड़ा साफ कर इसका उदाहरण दे चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता के पास क्षेत्र के विकास के लिए कोई विजन नहीं है न कोई योजना। बावा ने कहा कि महंगाई से परेशान जनता उक्त नेता से पांच साल का हिसाब मांग रही है, लेकिन वह जनता के सवालों बचते फिर रहे हैं। आने वाली 12 नवंबर को लोग कांग्रेस सरकार बनाने के लिए वोट करेंगे। इस मौके पर सुरजीत कुमार, रत्न लाल, बलविंद्र, रामआसरा, पूर्व प्रधान वीरेंद्र शर्मा, बावू राम, जीया लाल, प्रकाश चंद, अमर सिंह, महेंद्र कुमार,सोहन लाल, श्री राम, रामस्वरूप, तुलसी राम, बेली राम, नंद लाल, दिला राम, रामपाल, रोशन लाल, बनारसी लाल, प्रेम लाल, ध्यान सिंह, चमन लाल, हंसराज, प्यारे लाल, रोशन लाल, बगा राम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

You missed