Spread the love

बद्दी| दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी राम कुमार ने कहा की दून समेत प्रदेश में भाजपा की डूबती नैया को कोई नहीं बचा सकता। जनता इस विकास विरोधी सरकार को सत्ता से बेदख़ल करने का मन बना चुकी है जिसका नज़ारा कांग्रेस की नुक्कड़ बैठकों में उमड़ती भीड़ खुद बयां कर रही है। चौधरी राम कुमार ने कहा कि दून का युवा नौकरी बेचने वाली सरकार को किसी भी सूरत में बख्शने वाला नहीं है। क्षेत्र की जनता टूटी सडक़ों, पेयजल किल्लत, बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भाजपा प्रत्याशी से जवाब मांग रही है लेकिन जबाब नहीं मिल रहा। अब जनता ने तय कर लिया है की प्रदेश की गूंगी बहरी सरकार और दून के नाकारा विधायक को सत्ता से बाहर कर कांग्रेस को सत्तारूढ़ किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो-जो वादे किए हैं उन्हें सरकार बनते ही प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी ने उक्त शब्द गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान खाबडिय़ां और घरेड़ में कहे। यहां आलम यह रहा की नुक्कड़ सभा जनसभा में तबदील हो गई।

कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार ने कहा कि इस बार का चुनाव जनता खुद लड़ रही है जनता का एक मात्र मकसद दून के विकास के लिए बदलाव लाने का है। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि दून के तकरीबन हर घर का नाता ट्रक यूनियन से है भाजपा सरकार के राज में यूनियन और ट्रांसपोर्टरों को उद्योगपतियों के इशारे पर जमकर परेशान किया गया । उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार आते ही ट्रक यूनियन और ट्रांसपोर्टर के हित की रक्षा के लिए नीति बनाई जाएगी। राम कुमार ने कहा कि दून पहाड़ की पंचायत और नगर परिषद क्षेत्र इस बार रिकार्ड मतों के साथ कांग्रेस को जिताकर इतिहास रचने जा रहा है । उन्होंने कहा कि दून में बीजेपी बैकफुट पर आ चुकी है। भाजपा प्रत्याशी के मान मनोबल से भी लोग नहीं मान रहे क्योंकि जनता ने कांग्रेस को लाने का मन बना लिया है। जनसभा के दौरान हरिपुर संडोली की प्रधान बेबी रानी ने कहा कि हमारे गांव की 90 प्रतिशत जनता रामकुमार के साथ है। उन्होंने रामकुमार को विश्वास दिलाया कि हम अपने गांव से भारी लीड दिलाकर जीत का मार्ग प्रशस्त करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार ने जनता को संबोधित करते हुए उनका धन्यवाद किया और कहा कि इस गांव के जितने भी काम रुके हुए हैं वो कांग्रेस की सरकार बनते ही शुरू कर दिए जाएंगे। इसके उपरांत गांव घरेड में पहुंचने पर गांववासियों ने राम कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया।

वहीं कांग्रेस में शामिल होने वाले भजन सिंह ने कहा की पूर्व भाजपा विधायक ने हमारी पंचायत में कोई भी काम नहीं करवाया। जनता भाजपा को आगामी विस चुनाव में करारा जबाब देगी। कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार ने इस मौके पर कहा कि अपने कार्यकाल में मैंने इस पंचायत में सडक़ों का निर्माण करवाया था जिसकी भाजपा के विधायक ने कोई सुध नहीं ली। न तो मेरे कार्यकाल में बनाई सडक़ों की रिपेयर हुई और न पीने का पानी यहां पहुंचा। उन्होंने कहा कि अब जनता ने भाजपा प्रत्याशी को करारी हार का स्वाद चखाने की तैयारी कर ली है। इस मौक पर हरिपुर संडोली के उपप्रधान श्यामलाल, पंच देव राम, राम लोक, सुरेद्र भुपेंद्र सिंह, पवन, पंच श्याम लाल, प्रदीप, केशव, जोगिंद्र, कृष्ण, सुरजीत, मदन लाल, सतपाल, राजेश कुमार, प्रीतम, मनीश, धर्मेंद्र, राजकुमार, जसवीर, धर्मवीर, राकेश, प्रीत, विशाल, प्रवीण, संजीव, पंचायत नालका घरेड़ के प्रधान प्रेम चंद, उपप्रधान मस्त राम, दिलाराम, पूर्व प्रधान राम लाल, पूर्व पंच गुरबचन सिंह, पंच हरिचंद, पंच सीमा देवी, पंच जमना देवी,पंच चेत राम, राम प्रताप, हेमराज,नर्मला देवी पूर्व प्रधान, प्रज्वल गुप्ता, राजकुमार, दया राम रेंजर, समेत अन्य उपस्थित थे।

You missed