नालागढ़| नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह ने कहा की चुनाव प्रचार अभियान के दौरान क्षेत्रवासियों का मिल रहा भारी जन समर्थन इस बात का गवाह है कि नालागढ़ और प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास के नाम पर मात्र लोगों को गुमराह किया है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी ठप पड़े विकास की कोई सुध नहीं ली। क्षेत्र की जनता ने अब विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने और कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। हरदीप बावा ने दावा किया कि नालागढ़ से कांग्रेस रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी और भाजपा को सता से बाहर कर देगी। कांग्रेस प्रत्याशी ने उक्त शब्द बुधवार को पहाड़ी क्षेत्र के तहत रामशहर, बड्डू, जोल बड्डू, धूहर हेलिपैड, पीर बावा धूंहर, नेर रामपूर, धलमो, कोठी वाली, मंझेड़, बहरोटा, बेहड़ी, सलोण, बंकोटा, गडोन, सुना, डोली सहित अन्य गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान कहे। इस दौरान बावा ने लोगों से वोट डालने की अपील की और कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है इसलिए नालागढ़ के चौतरफा विकास के लिए कांग्रेस को ही चुनें।

हरदीप बावा ने कहा कि वह हमेशा नालागढ़ हलके के हक के लिए लड़ते आए हैं। पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पहाड़ी क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए डिग्री कालेज खुलवाया और भवन निर्माण को साढ़े बारह करोड़ मंजूर करवाए।उपतहसील का दर्जा बढ़ाकर तहसील करवाया गया। पीएचसी से दर्जा बढ़ा का सामुदायिक केंद्र बनाया गया। रामशहर के सीएचसी अस्पताल को 108 एंबुलेंस दिलवाई गई। रामशहर में अपने सब्जी उत्पादक किसान भाइयों के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपए लागत की सब्जी मंडी मंजूर करवाई। रामशहर-नेरली ब्राहमणा सडक़ को अपग्रेड करवाकर करीब 11 करोड़ 41 लाख स्वीकृत करवाए। बेहड़ी पंचायत के बंकोटा गांव में प्राइमरी स्कूल का दर्जा बढ़ाकर मिडल स्कूल करवाया। बावा ने कहा कि क्षेत्र में बीबीएनडीए से 75 करोड़ रुपए मार्गों और अन्य विकास कार्यों पर खर्च करवाएं। सिचंाई और पेयजल के लिए सरकार से 59 ट्यूबवेल स्वीकृत करवाएं।

पिछले पांच वर्षों में भाजपा के नेताओंं ने जनता का विकास करने की बजाय अपना और अपने परिवार का विकास करने में निकाल दिए जबकि क्षेत्र के विकास के लिए दिन रात किसने मेहनत की जनता इससे परिचित है। इस मौके पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र शर्मा, बाबू राम, लक्ष्मी चंद, पंच राकेश कुमार, महिंद्र कुमार, पूर्व उपप्रधान नरेश ठाकुर, केशव शर्मा, पंच सरवण कुमार, पंच ध्यान सिंह, बृृज लाल, जगत राम, ठाकुर दास, राज रानी, पूर्व प्रधान दौलत राम, भगत सिंह, कृष्ण ठाकुर, बोगलियां राम, शबीर खान,जितेंद्र चंदेल, अमरजीत, निक्का राम, चमन लाल, संजू, रवि मोहन,जगदीश चंद, ब्रह्मनंद, रामपाल, अग्रवाल, बहादुर सिंह, भाग सिंह, देवीशरण समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

You missed