बद्दी| सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी रामकुमार ने कहा कि जनता ने जिस तरह प्रदेश के चार उपचुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ करके लोकतंत्र के हित में कांग्रेस का साथ दिया है। उसी उत्साह व जुनून से जनता विधानसभा चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस का साथ देकर खुशहाल और विकासशील हिमाचल की नींव रखेगी। चौधरी राम कुमार ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही आमजन की समस्याओं का हल प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उक्त शब्द दून से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी रामकुमार ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान ग्राम पंचायत ढेला, लोदीमाजरा, मानपुरा और किशनपुरा में विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहे। जनसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशी को जनता का भरपूर समर्थन मिला। चुनाव प्रचार के दौरान चौधरी रामकुमार ने कहा कि भाजपा सरकार न आमजन के हित में है न तो दून नालागढ़ के ट्रांसपोर्टरों के हित में हलके का बच्चा-बच्चा जानता है की प्रदेश सरकार ने पांच साल उद्योगपतियों के इशारे पर ट्रक यूनियन को बर्बाद करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखी। क्षेत्रवासी प्रदेश की भाजपा सरकार को इसके लिए कतई माफ नहीं करेंगे।

रामकुमार ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही ट्रक यूनियन और ट्रांसपोर्टरों के हित की रक्षा के लिए नीति बनाई जाएगी। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि दून में ठप पड़े विकास, महंगाई, बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ बीजेपी की विदाई जरूरी है और इसके लिए एकजुट होकर कांग्रेस का साथ दे। उन्होंने कहा कि दून में भाजपा प्रत्याशी हर गांव में पिछड़ चुके है। आक्रोशित जनता पांच वर्ष का हिसाब मांग रही है लेकिन भाजपा प्रत्याशी कोरोना काल का रोना रो रहे है। उन्होंने कहा की दून में भाजपा प्रत्याशी के गिरते जनाधार का ही असर है कि सीएम की रैली में प्रवासी कामगार और पड़ोसी राज्यों से लोग बुलाने पड़े। कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार ने कहा की प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही जो दस गारंटियां कांग्रेस पार्टी ने अपने मेनिफेस्टों में दी हैं वो पहली कैबिनेट मीटिंग में पूरी कर दी जाएंगी। जिसमें ओल्ड पेंशन स्कीम को भी बहाल कर दिया जाएगा। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सुरिंद्र सैणी ने अपने संबोधन में भाजपा विधायक पर आरोप लगाते कहा की उन्होंने डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों कि लिस्ट परमजीत पम्मी को दी थी लेकिन एक साल बाद भी वो काम नहीं होने पर जब उन्होंने विधायक को इस बाबत पूछा तो उनका जवाब था की वो कागज तो गुम हो गए।

सुरिंद्र सैणी ने जनता से अपील करते हुए कहा की भाजपा प्रत्याशी वोट मांगने के हकदार नहीं है। भाजपा ने सिर्फ जनता को गुमराह करने के अलावा पांच वर्ष में कुछ नहीं किया। पप्पू प्रधान ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की आज महंगाई आसमान छू रही है। आम आदमी के लिए दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है लेकिन अच्छे दिन की बात करने वाली भाजपा आमजन की दुर्दशा पर आंखें मूंदे बैठी है। रिटायर्ड एक्सईएन मेला राम तंवर ने कहा कि भाजपा ने सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बंद की है, इसका खामियाजा इन विधानसभा चुनावों में इन्हें भुगतना पड़ेगा। ग्राम पंचायत ढेला में कई परिवारों ने कांग्रेस पार्टी का दामन भी थाम लिया।

सूरजपुर टिपरा,धौलर में राम को मिला समर्थन
दून से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी रामकुमार ने ग्राम पंचायत सूरजपुर टिपरा और गांव धौलर का दौरा किया। जहां 36 परिवारों ने भाजपा को अलविदा कह कांग्रेस का हाथ थाम लिया। सूरजपुर टिपरा में दुष्यंत शर्मा ने कहा कि बीजेपी प्रत्याशी परमजीत पम्मी ने हमारी पूरी पंचायत के साथ झूठे वायदे कर जनता से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने अपने कार्यकाल में सिवाए खोखली घोषणाओं के कुछ नहीं किया, पिछले विधानसभा चुनावों में उन्होंने हमारी पंचायत में नलकूप, पक्की सडक़ बनाने का वादा किया था लेकिन सब हवाई बातें साबित हुई। भाजपा विधायक की वादा खिलाफी की वजह से उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राम कुमार चौधरी को अपना समर्थन दिया हैं। दुष्यंत ने कहा कि विधानसभा चुनावों में इस पंचायत से चौधरी रामकुमार को भारी मतों से विजयी बना कर भेजेंगे। वहीं राम कुमार ने कहा कि विधायक बनते ही ग्राम पंचायत सूरजपुर टिपरा के रुके हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाएगा।

You missed