रिकांगपिओ : देश के पहले मतदाता मास्टर श्याम सरन नेगी का 106 साल की उम्र में शनिवार अल सुबह निधन हो गया. वह बीते कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे. हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए बैलेट पेपर के जरिये वोट डालने के 72 घंटे बाद नेगी ने अंतिम सांस ली. किन्नौर के कल्पा में सतलुज किनारे उनका अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान उनकी अंतिम यात्रा के दौरान पहुंचे हजारों लोगों ने नम आंखों से नेगी को विदाई दी.नेगी की अंतिम यात्रा में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल, एसडीएम कल्पा शशांक गुप्ता सहित जिले के आला अधिकारी शरीक हुए. नेगी के घर पर जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने उनके शव पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा सम्मानपूर्वक रखा. साथ ही पुलिस अधिक्षक किन्नौर विवेक चहल, रिटर्निंग अधिकारी व एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने भी शव पर फूल मालाएं भेंट की. इस दौरान उन्हें घर पर ही राजकीय सम्मान के साथ पुलिस के जवानों ने सलामी दी.

You missed