Spread the love

दिल्ली :  दिवाली से पहले प्रधानममंत्री ने देश के करोड़ों किसानों को तोहफा दिया है। सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में किसान सम्मान सम्मेलन के दौरान किसान सम्मान निधि की 12वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम मोदी ने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के जरिए 8 करोड़ किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं। इसके तहत किसानों को दो-दो हजार रुपए की राशि उनके बैंक खातों में जारी की गई।

बता दें कि पीएम किसान योजना के तहत सालाना किसानों को 6000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इस वर्ष दूसरी बार किसानों के बैंक खातों में राशि जारी की गई है। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया तथा कई अन्य मंत्री भी उपस्थित थे।

You missed