Spread the love

सोलन : महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए जिला की महिलाओं को उपायुक्त कार्यालय सोलन में एक दुकान दी गई है,जिसमें घरेलू समान महिलाएं बेच रही है ।मही पंचायत से आई अनीता ठाकुर ने बताया कि उन्हें हिमाचल प्रदेश SRLM की ओर से होम मेड प्रोडक्ट्स लगाने के लिए दुकान मिली है,जिसमे घरेलू धनिया नमक,अचार तथा मोमबती बेची जा रही है। अनीता ठाकुर ने कहा वे की घरेलू उत्पाद के घरों से लेकर आ रही है जो कि ₹5 से शुरू होते हुए डेढ़ सौ तक बेच रहे हैं जिसमें धनिया नमक अचार और खाने-पीने की अन्य चीजें शामिल है। वही जो चीड़ की पत्तियों से महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद हैं वो ₹100 से 1500 रुपए तक बिक रहे हैं। वही जो महिलाएं अचार बनाकर लेकर आई है वो ₹120 के रखे गए हैं।

You missed