कुल्लू : सोमवार को एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर का एटीआर-42 विमान कुल्लू मनाली हवाई अड्डे पर उतरेगा. पूर्व सांसद महेश्वर सिंह  ने रविवार को हवाई अड्डे का दौरा कर एयरपोर्ट अथॉरिटी से मुलाकात की. इस अवसर पर महेश्वर सिंह ने कहा कि एटीआर-42 विमान के उतरने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और रविवार का दिन हिमाचल के लिए खुशखबरी वाला दिन है.भुंतर हवाई अड्डे के लिए एटीआर-42 उड़ानों की प्रक्रिया अप्रैल से चल रही थी. वर्तमान में दिल्ली से भुंतर के लिए एलायंस एयर का एकमात्र 72 सीटर जहाज आ रहा है, इसमें भले ही 72 सीटें हैं, लेकिन पहाड़ियों के बीच और ब्यास नदी के किनारे बने भुंतर हवाई अड्डे में दिल्ली से 50 से 55 और भुंतर से दिल्ली से मात्र 20 से 22 सवारियों को ही ले जा सकता है. इसमें भुंतर से दिल्ली का किराया 26,000 रुपये प्रति सीट है. यह दुबई से भी महंगा है, लेकिन अब एटीआर-42 के आने से करीब 20 से 25 फीसदी तक किराया सस्ता होने का भी अनुमान है.

You missed