Spread the love

सोलन: सोलन में आज देवभूमि क्षत्रिय संगठन व देवभूमि जनहित पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई. उन्होंने कहा कि विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान उन्हें बहुत उम्मीद थी कि प्रदेश में जयराम सरकार स्वर्ण आयोग का गठन कर देगी, लेकिन प्रदेश की जयराम सरकार ने हिमाचल के 62 लाख सवर्णों के साथ धोखा किया है.उन्होंने कहा कि 2 सालों से वे अपनी मांगों को लेकर सवर्ण आयोग बनाने को लेकर लगातार पदयात्रा, शवयात्रा और भूख हड़ताल करते आए हैं. 16 मार्च को आखरी आंदोलन उनके द्वारा किया गया था. उन्हें उम्मीद थी कि मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वर्ण आयोग का गठन करने की बात को पूरा करेंगे. लेकिन इस सत्र में कुछ भी नहीं हो पाया है और एक बार फिर से जयराम सरकार ने जनता से झूठा वादा किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि अभी तक वह अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे, लेकिन अब महा आंदोलन होने वाला है और यह आंदोलन भाजपा- कांग्रेस वर्सेस सवर्ण लोगों में होने वाला है. और जल्द ही देवभूमि जनहित पार्टी अपना शपथ पत्र भी लेकर आएगी. जिसमें प्रदेश के सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा.

You missed