Spread the love

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने आज प्रदेश प्रवक्ताओं व सह मीडिया प्रभारियों की घोषणा की हैं, तदानुसार :-

प्रवक्ता के पद पर :- 1) श्री बलदेव तोमर (सिरमौर) 2) प्रो0 राम कुमार (ऊना), 3) श्री उमेश शर्मा (कांगड़ा), 4) श्री विनोद ठाकुर (हमीरपुर), 5) श्री अजय राणा (सुन्दरनगर) तथा शशि दत (महासू) के नामों की घोषणा की है।

इसी प्रकार सह-मीडिया प्रभारी के पद पर :- 1) श्री नरेन्द्र अत्री (हमीरपुर), 2) श्री करण नंदा (शिमला), 3) श्री सुमित शर्मा (ऊना) तथा 4) श्री अमित सूद (कुल्लू) को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।

श्री चेतन बरागटा को आई0टी0 प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक तथा श्री राजपाल सिंह को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक एवं विस्तारक व्यवस्था का पालक नियुक्त किया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्यों, कार्यसमिति सदस्यों तथा प्रकोष्ठों के संयोजकों की घोषणा बाद में की जाएगी।

You missed