हिंदू धर्म गंगा नदी को सबसे पवित्र माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा जी के दर्शन मात्र से मनुष्य को सभी तरह की कष्टों से मुक्ति मिलती है। वहीं गंगाजल के स्पर्श मात्र से स्वर्ग की प्राप्ति होती है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो गंगाजल में ऐसी शक्तियां है जो मनुष्यों के द्वारा जाने-अनजाने में हुए तमाम पापों को नष्ट कर सकती है। हिंदू धर्म में गंगाजल का बहुत महत्व माना गया है। जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी अनुष्ठानों में मां गंगा के जल का प्रयोग किया जाता है। कहा जाता है कि जिस स्थान पर गंगाजल रखा हो वहां सकारात्मकता वास होता है। सिर्फ यही नहीं गंगाजल के कुछ उपाय से जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। आज हम आपके लिए गंगाजल से जुड़े कुछ ज्योतिष उपाय लेकर आए हैं। तो चलिए आज जानते हैं गंगाजल के उपायों के बारे में….

यदि आपके घर में नकारात्मकता बढ़ गई है और हमेशा क्लेश का वातावरण बना रहता है, तो इसके लिए प्रतिदिन पूजा के बाद अपने पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इससे घर की सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है और घर में सकारात्मकता आती है। एक बात का भी ध्यान रखें की गंगाजल को हमेशा मंदिर में ही रखें।

ज्योतिष के अनुसार, कई बार ग्रहों की स्थिति कमजोर होने की वजह से भी जीवन में कई परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में आप प्रत्येक सोमवार को शिव जी का पूजन करें और गंगाजल से अभिषेक करें। साथ ही शनिवार को एक पात्र में पानी लेकर उसमें थोड़ा सा गंगाजल डालकर पीपल की जड़ में अर्पित करें। इससे आपको ग्रह दोष के कारण होने वाली समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।

यदि घर में छोटे बच्चे को किसी की बुरी नजर लग गई है तो उसपर गंगाजल के छींटे मारने चाहिए। इससे नजरदोष का प्रभाव दूर होता है। हालांकि बच्चा ज्यादा रो रहा है तो डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।

अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि रात्रि में सोते समय अचानक से नींद खुल जाती है या फिर सोते समय बुरे सपने आते हैं तो सोने से पहले बिस्तर पर थोड़ा सा गंगाजल छिड़क लें। इससे आपको अच्छी नींद आएगी और बुरे स्वप्न से भी छुटकारा मिलेगा।

यदि बहुत मेहनत और प्रयास करने के बाद भी तरक्की और सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। इसके लिए एक पीतल की बोतल या फिर लोटे में गंगाजल भरकर उत्तर पूर्व दिशा में रखें। इससे सकारात्मकता बढ़ने लगती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

You missed