नाहन| सूबे में आजकल राजनितिक सरगर्मियां बढ़ गई है| हिमाचल कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनिंदर सिंह नॉटी बुधवार को दिल्ली में आम आदमी पार्टी(आप) में शामिल हो गए हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री व आप के हिमाचल चुनाव प्रभारी सत्येंद्र जैन ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रबल टिकट के दावेदारों में अनिंदर सिंह नॉटी का नाम भी शामिल रहा है।अब उन्होंने आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। अनिंदर को दिल्ली में सत्येंद्र जैन ने आम आदमी पार्टी शामिल किया।
उनके साथ पांवटा नगर परिषद की पूर्व पार्षद हरविंदर कौर व उनके पति सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी आप में शामिल हुए हैं। इससे पहले पूर्व युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर भी आम आदमी पार्टी में जा चुके हैं। अनिंदर सिंह नॉटी संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं।
