सोलन : जीनीयस ग्लोबल स्कूल ने शनिवार को अपना 14 फाउंडेशन डे बड़ी ही धूमधाम से मनाया ! कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ ! सबसे पहले बच्चों ने पोएम प्रतियोगिता में भाग लिया ! जिसमे जीनीयस ग्लोबल स्कूल के अलावा अन्य स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया ! सुबह के सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में यस्टर फार्मा एमडी राम लाल गर्ग और विशेष अथिति के रूप में ब्लॉक कांग्रेस कसौली अध्यक्ष ठाकुर दास शर्मा ने शिरकत की इस दौरान राम लाल गर्ग ने कहा की जीनीयस ग्लोबल स्कूल बेहतरीन कार्य कर रहा है !

शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने में स्कूल का अहम योगदान है! इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को हमें संस्कारों के साथ-साथ सच बोलने के लिए भी प्रेरित करना चाहिए ! वहीं दूसरे सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सोलन विधायक डॉक्टर कर्नल धनीराम शांडिल पहुंचे ! सत्र की शुरुआत गणेश वंदना से हुई ! इसके बाद स्कूल की तरफ से मुख्यअथिती का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ! इसके बाद स्टोरी नरेशन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ !वहीं कार्यक्रम का संचालन स्कूल एमडी नीती शर्मा ने किया!
