शिमला-20अगस्त. ठियोग में राष्ट्रीय राजमार्ग 5 पर स्थित पेट्रोल पंप पर पहाड़ी दरकने से वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. पहाड़ के दरकने से एक बड़ी चट्टान पंप के ऊपर आ गिरी जिससे तीन गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं.
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. एक गाड़ी के अंदर एक व्यक्ति बैठा था जिसे हल्की चोटें आई हैं फिलहाल उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
