चीन ने एक बार फिर सीमा समझौते को तोड़ने हुए पूर्वी लद्दाख में अतिक्रमण करने की कोशिश की. इससे पहले 15 जून को भी वो ऐसी कोशिश कर चुका है. इस बीच इजरायल लगातार भारत से मैत्री निभा रहा है. वो सबसे तेज सैन्य हथियारों की आपूर्ति भारत को कर रहा है. दूसरी ओर वो चीन के साथ-साथ उसके मित्र देश पाकिस्तान से भी खासी दूरी बरतता है. बता दें कि खुद पाकिस्तान भी इजरायल से खुलकर नफरत करता है. यहां तक कि उसके पासपोर्ट पर लिखा होता है- इजरायल के अलावा सभी देशों में मान्य.
मजबूत सैन्य शक्ति के पीछे इजरायल में कई बातें काम करती हैं. जैसे इजरायल में हर परिवार से एक शख्स सेना में जरूर शामिल होता है. सेना में जाने के लिए जेंडर से कोई फर्क नहीं पड़ता, यहां लड़कियों का सेना में जाना नॉर्मल है. इजरायल में महिलाओं को भी सेना की ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है.
