सोलन।राजस्थान के जयपुर में बा और बापू की 150वी जयंती के मौके पर आयोजित नेशनल यूथ कैम्प में हिमाचल के लोकनृत्य की धूम रही। हिमाचल के नेतृत्व कर रहे गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन के 7वी क्लास के रचित कपूर और सिरमौर के सीनियर सेकेंडरी स्कूल गागल शिकोर के 6 क्लास के स्टूडेंट तुषार ने नाटी पर खूब नचाया। साथ ही रचित को मुख्य कार्यक्रम में वोट ऑफ थैंक्स करने का मौका मिला, जो उसने अच्छे से निभा कर तालियां बटोरी। हिमाचल टीम के अनिल राजपूत भारत की संतान और गोविंदा ने ये मेरे वतन गीत सुनाया।
नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के तहत आयोजित इस कैम्प में देश के 29 राज्यों के 500 युवा भाग ले रहे हैं। राजस्थान सरकार के सहयोग से इसका आयोजन किया गया और हिमाचल के कुल 7 युवा इस कैम्प में भाग ले रहे हैं।
