शिमला| हिमाचल विधानसभा चुनावों से पहले हिमाचल सरकार ने प्रदेश में 32 बीडीओ व डिप्टी डायरेक्टर कम प्रोजेक्ट ऑफिसर के तबादले किए हैं। राज्य सरकार ने इन अधिकारियों के तबादले चुनाव आयोग के आदेशों की अनुपालना के रूप में किए हैं। चुनाव आयोग ने आदेश दिए थे कि जो अधिकारी पिछले तीन सालों से एक ही स्थान पर डटे हुए हैं, उन्हें बदला जाए। ऐसे में अब राज्य सरकार ने 32 अधिकारियों को बदला है। तबादला आदेशों के मुताबिक डीआरडीए हमीरपुर में तैनात डिप्टी डायरेक्टर कम प्रोजेक्ट ऑफिसर कमल देव सिंह को डीआरडीए मंडी, डीआरडीए कुल्लू में तैनात डिप्टी डायरेक्टर कम प्रोजेक्ट ऑफिसर सुरजीत सिंह को डीआरडीए शिमला, डीआरडीए मंडी में बतौर डिप्टी डायरेक्टर कम प्रोजेक्टर ऑफिसर सेवाएं दे रहे नवीन कुमार-2 को डीआरडीए ऊना, डीआरडीए सोलन में तैनात डिप्टी डायरेक्टर कम प्रोजेक्ट ऑफिसर राज कुमार को डीआरडीए हमीरपुर, डीआरडीए ऊना में बतौर डिप्टी डायरेक्टर कम प्रोजेक्ट ऑफिसर सेवाएं दे रहे संजीव ठाकुर को डीआरडीए सोलन भेजा गया हैं। उधर, बीडीओ बिलासपुर सदर विनय कुमार को बीडीओ प्रागपुर जिला कांगड़ा भेजा लगाया गया हैं।

बीडीओ सलूणी निशि महाजन को बीडीओ फतेहपुर, बीडीओ भरमौर सुरेंद्र कुमार को बीडीओ इंदौरा, बीडीओ तीसा अश्वनी कुमार को बीडीओ धनोटू, बीडीओ कांगड़ा केसर सिंह को बीडीओ कुल्लू, बीडीओ प्रागपुर कंवर सिंह को बीडीओ बाला चौकी, बीडीओ नगरोटा सूरियां पीडी कम डीडीएम एनआरएलएम बिलासपुर, बीडीओ नूरपुर श्याम सिंह को बीडीओ गौहर, बीडीओ सुलह सिकंदर कुमार को बीडीओ बमसन, बीडीओ बरोह तविंद कुमार को बीडीओ रोहड़ू, बीडीओ गौहर बशीर खान को बीडीओ नूरपुर, बीडीओ बालाचौकी चेतराम को बीडीओ राजगढ़, बीडीओ धनोटू विनय चौहान को बीडीओ नगरोटा सूरियां, बीडीओ निहारी विवेक पॉल को बीडीओ पट्टा सोलन, बीडीओ राजगढ़ अरविंद गुलेरिया को बीडीओ सलूनी, बीडीओ चौपाल कंवर तन्मय को बीडीओ भरमौर, बीडीओ छोहारा रोशन लाल को बीडीओ निहारी, बीडीओ रोहड़ू प्रताप चौहान को बीडीओ पांवटा साहिब, बीडीओ रामपुर अंशुल शांडिल को बतौर कोर फैकल्टी हिप्पा में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा पीडी कम डीडीएम एनआरएलएम हिमांशी शर्मा को बीडीओ बैजनाथ बनाया गया हैं। पीडी कम डीडीडीएम एनआरएलएम योगेंद्र कुमार को बीडीओ सुलह बनाया गया हैं। पीडी कम डीडीएम एनआरएलएम नियो धारिया शर्मा को पीडी कम डीडीएम एनआरएलएम लाहुल (केलांग) , पीडी कम डीडीएम मंडी शैफाली शर्मा को पीडी कम डीडीएम एनआरएलएम चंबा, पीडी कम डीडीएम सोलन तपिंद्र सिंह को पीडी कम डीडीएम एनआरएलएम मंडी, पीडी कम डीआरडीए चंबा महेश चंद को बीडीओ पालमपुर और ग्रामीण विकास विभाग मुख्यालय में तैनात अभिषक शर्मा को बीडीओ ननखड़ी नियुक्ति किया गया हैं।

You missed