Spread the love

चम्बा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में चंडीगढ़ से आ रही बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ है। बताया जा रहा है बस में करीब 35 लोग सवार थे, अब तक 15 लोगों को रेस्‍क्‍यू कर अस्‍पताल पहुंचा दिया गया है। यह हादसा चंबा-पठानकोट राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हडोठा के समीप हुआ। चंबा से घटनास्‍थल करीब 25 किलोमीटर दूर है। हादसे की सूचना मिलते ही स्‍थानीय लोग तुरंत खाई में उतर गए व राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।

पुलिस और प्रशासन भी कुछ देर में ही मौके पर पहुंच गया। यह बस चंडीगढ़ से पठानकोट होते हुए चंबा आ रही थी। बस में कई लोग चंडीगढ़ से होली मनाने घर आ रहे थे। लेकिन चंबा से कुछ दूरी पर ही यह हादसा हो गया। घायलों को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया। लेकिन अस्‍पताल में एक ही चिकित्‍सक होने के कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया। चंबा के विधायक पवन नैयर भी अस्‍पताल में पहुंचे हैं।

You missed