हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को जरूर समर्पित होता है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। इस दिन जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है। ऐसा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन व्रत के साथ पूजा-पाठ करता है, उसकी कुंडली से गुरु दोष समाप्त हो जाता है। पूजा आराधना के अलावा गुरुवार के दिन आप विष्णु चालीसा का भी पाठ कर सकते हैं। मान्यता है कि विष्णु चालीसा का पाठ करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, जो लोग अपने नियमित रूप से विष्णु चालीसा का पाठ करते हैं, उनके घर में हमेशा खुशियां बनी रहती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए लेकर आए हैं विष्णु चालीसा की हिंदी लिरिक्स, जिसके जरिए आप नियमित अपने घर में पाठ कर सकते हैं…
दोहा
विष्णु सुनिए विनय सेवक की चितलाय ।
कीरत कुछ वर्णन करूं दीजै ज्ञान बताय ॥
