20 जून 2022को गीता आदर्श विद्यालय के सभागृह में कक्षा तीसरी,चौथी के विद्यार्थियों की अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय समय पर विद्यालय में भिन्न-भिन्न क्रियाकलाप करवाएं जाते है।
बच्चों ने वृक्ष, पानी, पर्यावरण बचाओ, प्रकृति, पृथ्वी बचाओ, गर्ल चाइल्ड, पानी की एक बूंद,मातृ दिवस, परिवार आदि विषयों पर भिन्न-भिन्न कविताएं प्रस्तुत की।
इस कार्यक्रम में 13 विद्यार्थियों ने हाव -भाव सहित कविता -पाठ किया।
अत्यंत कशमकश के उपरांत तृषा भाटिया (वृक्ष बचाओ) प्रथम, यशिका (प्रकृति बचाओ) तथा धृति ठाकुर (गर्ल चाइल्ड) द्वितीय तथा चिन्मय ठाकुर (वृक्ष) तथा स्नेहा चौहान ( पानी की बूंद) तृतीय घोषित किए गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० स्नेह शर्मा तथा सह प्रधानाचार्या श्रीमती पंपोश गुप्ता ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
