शिमला। शहर में इटली से लौटे दंपत्ति ने मंगलवार रात को आईजीएमसी पहुंच कर अपना टेस्ट करने की इच्छा जताई. आईजीएमसी के डाक्टरों की टीम की जांच करने के बाद इटली से लौटे दंपत्ति में किसी तरह के कोई लक्षण नहीं पाए. अस्पताल प्रशासन ने इनका स्वाइन फ्लू से लेकर दूसरे टेस्ट के सैंपल लेकर घर में ही रहने की सलाहदी. इसके अलावा इटली से लौटे दंपत्ति को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की हिदायत देकर घर भेज दिया गया.

बता दें कि अस्पताल में पहले ही मंगलवार शाम को एक जिला बिलासपुर के एक व्यक्ति के आने के बाद काफी तनावपूर्ण स्थिति बनी गई थी. साथ ही रात में जब अस्पताल में दंपत्ति पहुंचा तो इनके आने के बाद हड़कंप मच गया. एमएस डॉ. जनकराज ने बताया कि डयूटी पर तैनात कर्मचारियों ने प्रशासन को जैसे ही मामले की सूचना दी तो इलाज करवाने आए लोगों की पूरी जांच की गई. उसके बाद ही उन्हें घर भेजने का फैसला लिया गया. इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन की ओर से बाद में जिला स्वास्थ्य विभाग को भी दे दी गई।

You missed