नाहन। बीती देर रात को एक हादसा सामने आया है। यहां एचआऱटीसी बस नंबर (HP-18B-4508) रेणुका से रतवा जा रही थी जो 02:00 बजे शाम रेणुका से चलती है और 3:45 मिनट पर संगड़ाह से चलती है और बाया टिक्कर रतवा के लिए जाती है। उक्त बस समय करीब समय करीब 6:30 बजे शाम पिछवा (भलाड़) नामक स्थान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जानकारी के अनुसार बस में कुल 35 सवारियां ड्राईवर और कंडकटर सहित बैठी थी। इस हादसे में कुल 22 लोगों को चोटे आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी संगड़ाह लाया गया था जिनमें से 7 लोगों को प्रथमिक इलाज के बाद ईलाज हेतू डॉ यशवंत सिंह परमार गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। घायलों में 11 पुरुष 7 महिलाएं और 4 बच्चे हैं। बच्चों मे 3 लड़के और एक लड़की है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जच कर रही है।

You missed