Spread the love

शिमला। आज रात के 9 बजे की स्वास्थ्य विभाग (Health Department) की रिपोर्ट के अनुसार आज 651 नए कोरोना (Corona) मामले सामने आए हैं। जबकि आज 770 कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) लोग ठीक हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 20 लोगों ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा है। जिसमें अकेले प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) में दस लोगों की मौत हुई है। हिमाचल में अब तक कोरोना संक्रमण (Corona infection) से मरने वालों का आंकड़ा 783 पहुंच गया है।

हिमाचल में आज सामने आए नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा 48354 पहुंचा गया है। प्रदेश में अब भी 7725 लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। हिमाचल (Himachal) में अब तक 39801 लोग कोरोना संक्रमण से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

You missed