शिमला। राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए सरकार ने ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया है. यह छात्रवृत्ति वर्ष 2020-2021 के लिए दी जानी है. छात्रवृत्ति राज्य और केंद्र की ओर से अल्पसंख्यक वर्ग को दी जाती है.प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में पत्र जारी किया है. पत्र की प्रतियां शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों,उप निदेशकों को भेजी गई हैं. इसमे कहा है कि वे छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर योग्य विद्यार्थियों के आवेदन सुनिश्चित करें.राज्य के भीतर और बाहर, सरकारी, सरकारी अनुदान प्राप्त या निजी संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा सकते हैं शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार योजना का लाभ दे रही है.
तय समय पर छात्रों के आवेदन सुनिश्चित करना संस्थानों की जिम्मेवारी होगी. इस पत्र में कहा गया है कि लेवल 1.1 और 1.2 लेवल के लिए स्कूली विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल से अब 31 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर पाएंगे. पहले चरण की वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख 31 जनवरी, 2021 रखी है.छात्रवृत्ति के लिए दूसरे चरण की वेरिफिकेशन की अंतिम तारीख 28 फरवरी, 2021 है.अल्पसंख्यकों के लिए प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और मेरिट आधार पर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए 31 दिसंबर, 2020 तक आवेदन करना होगा.
